राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में भूतपूर्व छात्र संगठन की बैठक

admin
2 Min Read
Group Photo Govt Degree College Narendra Nagar
खबर को सुनें

राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में भूतपूर्व छात्र संगठन की प्रथम बैठक

नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल

23 अक्टूबर को धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में भूतपूर्व छात्र संगठन की प्रथम बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के क्रियाकलापों से अवगत कराने के लिए आयोजित की गयी, साथ ही महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में भूतपूर्व छात्रों को योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया. वर्ष 2006 से अस्तित्व में आने के पश्चात पूर्व छात्र संगठन (एल्युमिनाई) की पहली बैठक आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में 40 पूर्व छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों की कार्यकारणी का भी गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जीतपाल सिंह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर अमित बलूनी एवं सचिव पद पर दीपक नौटियाल को चुना गया।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार ने कहा कि एक शिक्षक अपने छात्रो की उपलब्धि के बारें में जानकर अपार हर्ष की अनुभूति करता है। यह मंच एक ऐसा प्रयास है जिसमें महाविद्यालय अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को जान सके व पूर्व छात्र अपने दायित्वों का उचित निर्वाहन कर सकें। उन्होंने पूर्व छात्र संगठन के उद्देश्यों के बारें में विस्तार से बताते हुए पूर्व छात्रों को इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व छात्र संगठन की संयोजिका डाॅ0 नताशा ने महाविद्याालय के विकास और प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व छात्रों से महाविद्याालय के विकास में योगदान करने की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व छात्र अर्चना, हरेन्द्र नेगी, करन, शकीला, सृष्टि, सचिन आदि ने अपने महाविद्यालय से जुडे़ अपने अनुभव साझा किये। इस मौके पर डाॅ0 चंदा नौटियाल, डाॅ0 शैलजा रावत, डाॅ0 संजय कुमार, डाॅ0 विक्रम सिंह बत्र्वाल ने भी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।

Share This Article
error: Content is protected !!