झारखंड में सोरेन सरकार

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देश/राजनीति * गढ़ निनाद समाचार, 24 दिसम्बर 2019

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। झामुमो के हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्य बनने के बाद 19 साल में सोरेन परिवार ने 5वीं बार सत्ता हासिल की है। शिबू सोरेन 3 बार राज्य के सीएम रह चुके हैं। उनके बेटे हेमंत दुमका और बरहेट दोनों सीटों पर चुनाव जीते।

 

उधर, 24 साल से जमशेदपुर पूर्व सीट जीत रहे रघुवर दास अपने ही पुराने सहयोगी सरयू राय से हार गए। झारखंड में हार के साथ ही भाजपा के हाथ से एक और राज्य निकल गया। रघुवर के अलावा उनके 4मंत्री,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चुनाव और विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव चुनाव हार गए। भाजपा के रघुवर और लक्ष्मण को हार देखनी पड़ी। वहीं, झामुमो की सीता मुर्मु ने जामा विधानसभा सीट से जीत हासिल की। वे हेमंत सोरेन की भाभी हैं।

 

देखें 2019 में क्या थी स्थिति

पार्टी    2014 2019  फायदा/घाटा

भाजपा 37 25 – 12

झामुमो 19 30 + 11

कांग्रेस 06 16 + 10

झाविमो 08 03 – 05

अन्य 11 07 – 03

 

 अमित शाह का ट्वीट

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं. भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं.


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!