फेरीबोट सेवा बहाल कराए प्रशासन-सीमा कृशाली

admin
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार
नई टिहरी, 4 जनवरी 2020

नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृशाली ने  फेरी बोट सेवा बंद करने पर कड़ा रोष जताया है । कहा कि वर्ष 2005 से बांध प्रभावितों के आवागमन की दिक्कत को देखते हुए पुनर्वास विभाग की ओर से फ़ेरी बोट सेवा आरंभ की गई थी जिसका भुगतान टीएचडीसी करता था मगर लंबे समय से फ़ेरी बोट संचालकों का भुगतान नहीं किया गया है । जिससे फेरी बोट मालिक बेरोजगार हो गए हैं। 

सीमा ने कहा कि बोट सेवा बन्द होने से जहां बांध प्रभावितों को आवागमन में परेशानी हो रही है वहीं  बोट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कितना दुर्भाग्य है कि टीएचडीसी स्वंय करोड़ों रुपए कमा रही है दूसरी ओर बांध प्रभावितों के लिए आरंभ की गई फेरी बोट सेवा ही बन्द कर दी है ।उन्होंने सेवा बहाल करने तथा संचालकों के पिछला भुगतान अविलम्ब करने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएचडीसी उन  बांध विस्थापितों/प्रभावितों के साथ धोखा कर रहा है जिन्होंने अपनी पहचान ही टिहरी बांध झील में डुबोई है।उन्होंने पुनर्वास निदेशक/जिलाधिकारी से तत्काल बोट संचालन शुरू कराने की मांग की है।

Share This Article
error: Content is protected !!