मुकुल वासनिक बने मध्य प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी महासचिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया का इस्तीफा स्वीकार कर श्री मुकुल वासनिक को प्रदेश का नया प्रभारी बनाया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  श्री वासनिक काे यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। श्री वासनिक केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भी हैं।

पार्टी ने मध्य प्रदेश के अब तक प्रभारी रहे श्री बावरिया के काम की सरहाना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सरहानीय काम किए हैं। श्री बावरिया ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दिया था।

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!