Ad image

उत्तराखंड पुलिस कोरोना योद्धाओं को करेगी सम्मानित

Govind Pundir
1 Min Read
DGP-Law & Order-Ashok-Kumar
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़

देहरादून/नई टिहरी। श्री अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा रात-दिन एवं कड़ी मेहनत से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अन्तर्गत समस्त जनपद प्रभारियों को कोरोना ड्यूटी में नियुक्त एक पुलिसकर्मी तथा उल्लेखनीय कार्य करने हेतु जनता के एक व्यक्ति को कोरोना वाॅरियर्स के रूप में प्रतिदिन सम्मानित किये जाने हेतु निर्देशित किया है। 

उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों की सूची भी मांगी है, जिन्हें 15 अगस्त, 2020 के अवसर पर सम्मानित किये जाने पर विचार किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!