घर घर जाकर दिया आंगनबाड़ी पोषण आहार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

कुलबीर बिष्ट

गढ़ निनाद न्यूज़, चमोली 10 मई 2020। कोरोना वायरस के चलते जिलाधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर आंगनबाड़ी पोषण आहार वितरण के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए नौरख आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री बिन्दु भट्ट व सहायिका सुशीला देवी द्वारा अपने आंगनबाडी केन्द्रों में पंजीकृत लाभार्थियों को घर-घर जाकर पोषण आहार वितरित किया गया। 

साथ ही टीएचआर वितरण के दौरान गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं एवं बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूक भी किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!