मेडिकल हेल्थ बुलेटिन, टिहरी गढ़वाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नई टिहरी,19 मई  2020। जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमें द्वारा फैसिलिटी एवं होम कॉरेन्टीन पर रखे व्यक्तियों की लगातार  स्क्रीनिंग की जा रही है। 

सोमवार 18 मई को देश के विभिन्न राज्यो से आये 635 लोगो को मुनिकीरेती से उनके गांवों तक जिला प्रशासन द्वारा सकुशल पहुंचाया गया। जिसपर प्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को तमाम व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद किया। 

अन्य राज्यों से सोमवार तक 7650 व्यक्ति जनपद में अपने घर आ चुके है। आतिथि तक कुल  8433 व्यक्ति होम कॉरेन्टीन एवं 6009 व्यक्ति संस्थागत कॉरेन्टीन पर  है। तहसील प्रशासन द्वारा कॉरेन्टीन पर रखे गए व्यक्तियों से कॉरेन्टीन प्रोटोकाल के तहत अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। 

आज जनपद से कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण वाले 04 व्यक्तियों के सेम्पल जांच हेतु लैब भेजे गए है। अब तक लिए गए कुल सैम्पल्स की संख्या 53 है।  जिसमे से 5 की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। आज चेक पोस्टों पर कुल 4089व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई । इसी के साथ कुल स्क्रीनिंग का आंकड़ा 96124 हो गया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!