त्रिवेन्द्र का उत्तराखंड के लिए 12 विशेष रेल गाड़ियां चलाने का आग्रह

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 1 मई 2020

नई टिहरी (वार्ता): उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लॉक डाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे राज्य के श्रमिकों की घर वापसी के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल से विभिन्न मार्गो पर 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का अनुरोध किया है।

श्री रावत ने दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से हल्द्वानी, चंडीगढ़ से देहरादून, लखनऊ से देहरादून, लखनऊ से हल्द्वानी, जयपुर से देहरादून, जयपुर से हल्द्वानी, मुम्बई से देहरादून, मुम्बई से हल्द्वानी, भोपाल से देहरादून, बैंगलोर से देहरादून और अहमदाबाद से देहरादून के लिए विशेष गाड़ी चलाने का अनुरोध किया है। 

उन्होंने राज्य से बाहर फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस राज्य में लाने के लिए  रेल मंत्री से बात कर यह अनुरोध किया है।

अभिनव

वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!