Ad image

लोक गायक जीत सिंह नेगी का निधन: सीएम ने जताया शोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 21 जून 2020

नई टिहरी: उत्तराखंड पर न जाने किसकी नजर कग गयी है।अभी कुछ दिन पहले लोक गायक हीरा सिंह राणा जी का अचानक चले जाना और आज प्रख्यात रचनाकार और लोक गायक जीत सिंह नेगी के निधन की खबर है। जीत सिंह नेगी  94 साल के थे। नेगी ने अपने धर्मपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लोक कलाकारों के साथ ही प्रदेश में शोक की लहर  है।  

नेगी का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले के पैडुलस्यूं पट्टी स्थित अयाल गांव में दो फरवरी 1927 को हुई था। वर्तमान में वो देहरादून के धर्मपुर में रहते थे। जीत सिंह नेगी ने गढ़वाली में गीत लिखकर उन्हें अपनी आवाज दी। वो हमेशा से ही लोक संस्कृति से जुड़े रहे।

उनकी गीत गंगा, जौंल मगरी, छम घुंघुरू बाजला, मलेथा की कूल, भारी भूल, समेत कई रचनाएं आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के लोकगायक और गीतकार  जीत सिंह नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!