चीनी घुसपैठ पर सच बताये सरकार : सोनिया-राहुल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 27 जून 2020

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि चीन सीमा पर जंग का माहौल है और इस स्थिति से सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नही सकती है।

श्रीमती गांधी ने शुक्रवार को यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस द्वारा शहीदों को नमन के लिए आयोजित ‘शहीदों को सलाम दिवस’ पर शुक्रवार को कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि चीन हमारी सीमा में नही घुसा है तो सरकार बताये कि हमारे 20 सैनिक कैसे शहीद हुए है। चीनी सैनिक गलवान घाटी में नए निर्माण और नए बंकर बनाकर सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है और सेट लाइट तश्वीर साफ दिखा रही है कि चीन ने सीमा पर अपनी सैन्य स्थिति मजबूत कर ली है।

उन्होंने कहा कि हैम जनते है कि हमारी सेना के हाथों हमारा देश सुरक्षित है और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सरकार तथा सेना के साथ खड़ी है। चीनी घुसपैठ की विभिन्न माध्यमों से पुष्टि हो  चुकी है लेकिन श्री मोदी कहते हैं कि किसी ने कोई कब्ज़ा नही किया है। श्री मोदी को देश की जनता को भ्रमित करने की बजाय यह बताना चाहिए कि चीनी सैनिक कब और कैसे हमारी सीमा से बाहर होंगे।

श्री राहुल गांधी ने भी एक वीडियो संदेश में कहा कि डीएम की रक्षा को लेकर पूरा देश सरकार तथा सेना के साथ खड़ा है लेकिन लद्दाख़ की जनता, फौजी जनरल, सेटलाइट तस्वीरे बता रही है कि चीन ने भारतीय सीमा पर एक नही तीन तीन जगह कब्ज़ा किया  है तो इस सच्चाई को क्यो छिपाया जा रहा है। 

अभिनव, वार्ता

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!