Ad image

NIRF 2020 Ranking: IIT मद्रास ओवरऑल देश का बेस्ट संस्थान, IISc देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय, पढ़िए उत्तराखंड से किस-किस ने बढ़ाया मान…

admin
8 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए “इंडिया रैंकिंग 2020” की जारी
  • आईआईटी मद्रास इंजीनियरिंग में पहला स्थान बरकरार रखते हुए समग्र रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर
  • विश्वविद्यालयों की सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु को प्रथम स्थान
  • प्रबंधन श्रेणी में आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष
  • मेडिकल श्रेणी में एम्स लगातार तीन वर्षों से शीर्ष स्थान पर बरकरार
  • महाविद्यालयों में मिरांडा कॉलेज लगातार तीसरे वर्ष प्रथम 
  • डेंटल श्रेणी में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली को प्रथम स्थान

गढ़ निनाद समाचार * 11 जून 2020

दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक ने आज विभिन्न श्रेणियों में उच्च शैक्षणिक संस्थानों का पांच विभिन्न व्यापक मानकों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर “इंडिया रैंकिंग 2020” जारी किया। मंत्री निशंक और राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने 10 श्रेणियों में आज इंडिया रैंकिंग 2020 जारी की।

यह भारत में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की इंडिया रैंकिंग का लगातार पांचवा संस्करण है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि इस रैंकिंग से छात्रों को कुछ मापदंडों के आधार पर विश्वविद्यालयों का चयन करने में मदद मिलती है। इससे विश्वविद्यालयों को विभिन्न रैंकिंग मापदंडों पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अनुसंधान एवं सुधार के क्षेत्रों में खामियों की पहचान करने में मदद मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर संस्थानों की रैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में उच्च रैंकिंग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिस्पर्धात्मक भावना पैदा करती है। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) बनाने की यह महत्वपूर्ण पहल की है।  

रैंकिंग फ्रेमवर्क संस्थानों का पांच व्यापक सामान्य मापदंड समूहों अर्थात् शिक्षण, अध्ययन और संसाधन (टीएलआर), अनुसंधान एवं व्यावसायिक अभ्यास (आरपी), स्नातक छात्रों की संख्या (जीओ), पहुंच एवं समावेशी (ओआई) और धारणा (पीआर) के आधार पर मूल्यांकन करती है। रैंकिंग का निर्धारण इन पाँच व्यापक समूहों में से प्रत्येक के लिए निर्धारित अंकों के आधार पर किया जाता है। 

उत्तराखंड से टॉप- 100 में

उत्तराखण्ड से टॉप 100 बैंड में विभिन्न श्रेणियों में सम्मिलित संस्थान

ओवरआल रैंकिंग

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की- 9

यूनिवर्सिटीज रैंकिंग

ग्राफ़िक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी- 97

इंजीनियरिंग रैंकिंग

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की- 6
ग्राफ़िक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी- 89

मैनेजमेंट रैंकिंग

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की- 12
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट काशीपुर- 33 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज- 66

फार्मेसी रैंकिंग

कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल- 75

आर्किटेक्चर रैंकिंग

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी रुड़की- 2  

“इंडिया रैंकिंग 2020” के लिए “समग्र”, श्रेणी-विशिष्ट या क्षेत्र-विशिष्ट रैंकिंग के तहत रैंकिंग के लिए कुल 3771 संस्थानों ने आवेदन किया। इन 3771 आवेदक संस्थानों द्वारा विभिन्न श्रेणियों/ क्षेत्रों में रैंकिंग के लिए 5805 आवेदन किए गए थे जिसमें 294 विश्वविद्यालय, 1071 इंजीनियरिंग संस्थान, 630 प्रबंधन संस्थान, 334 फार्मेसी संस्थान, 97 कानून संस्थान, 118 चिकित्सा संस्थान, 48 वास्तुकला संस्थान और 1659 सामान्य डिग्री कॉलेज शामिल थे। 

समग्र रैंकिंग (Overall Ranking – top 10)

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास1
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु2
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली3
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे4
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर5
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर6
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी7
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली8
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की9
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी10

विश्वविद्यालय रैंकिंग (Universities Ranking – Top 10)

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु1
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली2
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी3
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर4
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता5
हैदराबाद विश्वविद्यालय6
कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता7
मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल8
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे9
जामियामिलियाइस्लामिया, नई दिल्ली10

 अभियांत्रिकी रैंकिंग (Engineering Ranking)
Top – 10 

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास1
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली2
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे3
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर4
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर5
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की6
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी7
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद8
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली9
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर10

प्रबंधन रैंकिंग (Management Ranking)

Top – 10

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद1
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर2
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता3
भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ4
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर5
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड6
भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर7
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली8
ज़ेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट (एक्सएलआरआई)9
प्रबंधन विकास संस्थान, गुरुग्राम10
 

महाविद्यालय रैंकिंग (Colleges Ranking

Top -10

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
मिरांडा हाउस, दिल्ली1
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन, नई दिल्ली2
हिंदू कॉलेज, दिल्ली3
सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली4
प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई5
लोयोला कॉलेज, चेन्नई6
सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता7
रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिरा, हावड़ा8
हंस राज कॉलेज, दिल्ली9
पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर10

फार्मेसी रैंकिंग

Tope – 10 Pharmacy Colleges

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
जामिया हमदर्द, नई दिल्ली1
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़2
हिंदू कॉलेज, दिल्ली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली3
संस्थान रासायनिक प्रौद्योगिकी, मुंबई4
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद5
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी6
मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपी7
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद8
जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी9
पीएसजीआर कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर10

मेडिकल  रैंकिंग

Top -3 Medical Institutes

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली1
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़2
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर3

वास्तुकला रैंकिंग

Top 3 – Architecture Institutes

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर1
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की2
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट3

कानून  रैंकिंग

Top-3 Law Institutes

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु1
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली2
नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद3

दंत चिकित्सा  रैंकिंग

Top-3 Dental Institutes

संस्था का नाम  रैंकिंग संख्या
मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली1
मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी2
डॉ डी वाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे3

संबधित खबर भी पढ़ें: [insert page=’nirf-2020-ranking-graphic-era-included-in-top-100-universities-of-the-country’ display=’all’]


Please click to share News

Share This Article
error: Content is protected !!