अवैध चरस समेत एक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज*5 जून 2020

उत्तरकाशी: पुलिस चौकी डुंडा ने चरस समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशानुसार सभी थाना / चौकी प्रभारियों को लॉकडाउन के पालन करवाये जाने के साथ-साथ अवैध चरस/अवैध शराब की तस्करी करने वालों के प्रति चैकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

कल देर सायं चैकिंग के दौरान पुलिस ने पैदल जाते व्यक्ति नरेश सिंह रावत पुत्र श्री काशीराम सिंह रावत निवासी ग्राम उपरिकोट भराणगांव तहसील डुंडा थाना कोतवाली उत्तरकाशी के कब्जे से 900 ग्राम 150 मिलीग्राम अवैध चरस बरामद कर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को आज न्यायालय पेश किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक,उत्तरकाशी द्वारा उक्त पुलिस टीम को 1000 रु0 के नगद पुरुस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमन बिष्ट-चौकी प्रभारी डुंडा, कानि0 प्रमोद सिंह- चौकी डुंडा,कानि0 नितिन- थाना कोतवाली,कानि0-त्रिलोक- थाना कोतवाली,SOG टीम उत्तरकाशी शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!