संगठन ने की जरूरत मंदों को राशन सामग्री देने की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़ * 11 जून 2020

नई टिहरी: प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा ने एक ज्ञापन भेजकर सेवा टीएचडीसी कोटेश्वर से नैचोली व कुलपी गांव के गरीब लोगों को राशन सामग्री वितरित करने की मांग की है।

संगठन के अध्यक्ष डीपी उनियाल ने महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कोटेश्वर बांध के कारण क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं जहां अभी कुछ दिन पूर्व सेवा टीएचडीसी द्वारा कई गांव के जरूरत मंदों को राशन और बर्तन सामग्री दी गई है। केवल नैचोली और कुल्पी ग्राम पंचायत को छोड़ दिया गया। 

उनियाल ने नैचोली व कुल्पी गांव के गरीबों व जरूरतमंदों को भी राशन और बर्तन आदि प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति प्रसाद पंत शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!