झील व तालाबों की स्वच्छता के 6 सदस्यीय समिति गठित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 जुलाई 2020

नई टिहरी: झील व तालाबो के प्राकृतिक स्वरूप को बनाये रखने व स्वच्छता को लेकर एनजीटी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को जनपद के ऑन रिकॉर्ड झीलों व तालाबों को स्वच्छ रखने के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 6 सदस्य समिति के गठन के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने तहसीलवार गठित समितियों को झील व तालाबो की वर्तमान वस्तु स्थिति के संबंध में एक सतह के भीतर रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। झील व तालाबों में पानी की गुणवत्ता की जांच का दायित्व जल संस्थान को सौंपा गया है। 

बैठक में डीएफओ कोको रोसे, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम एफ आर चौहान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसएस चौहान, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल के अलावा सभी उपजिलाधिकारी स्वान केंद्रों के माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!