गजा क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था बदहाल

Govind Pundir
2 Min Read
बीएसएनएल ने उतारा सबसे सस्ता प्लान
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 8 जुलाई 2020

नई टिहरी: टिहरी जिले के गजा क्षेत्र मे दूर संचार निगम की लचर सेवा होने के कारण डाकघर , बैंक, तहसील एवं अन्य नेट बैंकिग कार्य बाधित होने से जनता में भारी आक्रोश है।

समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, ब्यापार सभा के मकान सिंह चौहान, जय प्रकाश कोठियाल, विजय सिंह तडियाल, विनोद सिंह चौहान, टंखी सिंह नेगी ने कहा कि अनेक सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों मे दूर दराज से लोग आते हैं लेकिन दूर संचार व्यवस्था ठप्पन होने से काम नहीं हो पाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गजा मे ब्राडबैंड नेट सेवा विगत कई दिनो से बाधित चल रही है। जिसके कारण जनता को परेशानियों से गुजरना पड रहा है। बच्चे आनलाइन शिक्षण कार्य भी नही कर पा रहे हैं । कतिपय विद्यालयों मे आजकल आन लाइन क्लास चलायी जा रही हैं लेकिन नेटवर्किंग मे हो रही दिक्कतों के कारण पढाई भी नही हो पा रही है। 

समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल का कहना है कि नेटवर्क नही होने से डाकघर, बैंक, तहसील आदि में काम नही हो पा रहे हैं, जबकि आजकल अनेक सूचनायें भी आनलाइन भेजी जाती हैं। स्थानीय जनता ने भारतीय दूरसंचार निगम लि.नई टिहरी के महा प्रबन्धक से यथाशीघ्र संचार सेवा ठीक करने की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!