Ad image

900 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 13 जुलाई 2020

देहरादून: एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड द्वारा 900 ग्राम अवैध चरस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

लगातार मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर कार्यवाही करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में ए0डी0टी0एफ0/ एस0टी0एफ0 टीम द्वारा थाना विकासनगर जनपद देहरादून के कालसी- विकासनगर मार्ग बैरियर के पास से विगत दिवस तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

टीम द्वारा अजय कुमार, पुत्र– विशम्बर सिंह, निवासी– ग्राम बेलडी, थाना- सिविल लाईन्स रुडकी, हरिद्वार को 400 ग्राम अवैध चरस तथा (रु0- 52,000/ नकद के साथ), सोमपाल, पुत्र– सुखबीर, निवासी– ग्राम ढडेडी ख्वाजगीरपुर थाना- सिविल लाईन्स रुडकी को 350 ग्राम अवैध चरस तथा वेदपाल, पुत्र– मोहलड सिंह, निवासी– ग्राम फेरुपुर रामखेडा, थाना पथरी हरिद्वार को 150 ग्राम चरस एक स्विफ्ट कार संख्या UK 17 B 5352 के साथ गिरफ्तार किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!