उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 जुलाई को : शिक्षा मंत्री करेंगे परीक्षा परिणाम की घोषणा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 26 जुलाई 2020

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर का परीक्षाफल 29 जुलाई को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय घोषित करेंगे। कोरोना संकट के चलते इस बार परीक्षाफल बिलंब से आ रहा है। इससे पहले 5 जून तक परीक्षाफल घोषित किया जाता रहा है।

बता दें कि इस वर्ष उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में लगभग दो लाख 71 हजार 690 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें इंटर के एक लाख 21 हजार 301 और हाईस्कूल के एक लाख 50 हजार 389 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1324 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बोर्ड परीक्षाफल तैयार कर चुका है, 29 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय से शिक्षा मंत्री इसे जारी करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!