Ad image

चीन के ऐप को देहरादून का मुंहतोड़ जवाब, ” स्कैन इट ” होगा कैम स्कैनर का विकल्प

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ग्राफिक एरा के छात्रों ने तैयार किया शानदार ऐप

गढ़ निनाद न्यूज़* 5 जुलाई 2020

देहरादून: ग्राफिक एरा ने एक शानदार ऐप बनाकर चीन के ऐप कैम स्कैनर को मुहंतोड़ जवाब दिया।

यह ऐप बनने के कुछ ही घंटो के भीतर देश भर में छाने लगा है। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने इस ऐप को छात्रों की बेहतरीन उपलब्धि बताया हैं।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत ग्राफिक एरा हिल युनविर्सिटी के छात्रों ने एक नई स्कैनिंग ऐप को बनाकर रचा इतिहास। इस ऐप का नाम स्कैन इट है। इसे ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्रों ने डेवलप किया है।

पंचम शियोरन व यश कुमार प्रथम वर्ष के छात्र हैं। चाइनीज ऐप कैम स्कैनर को हाल ही में 59 चाइनीज ऐप्स के साथ ही देश भर में प्रतिबंधित कर दिया था। ऐसे में ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी के छात्रों ने उस कती को पूरा करने के लिए और लोगो की असुविधा दूर करने के लिए ’स्कैन इट’ नाम की ऐप को डेवलप किया। यह ऐप ’कैम स्कैनर’ की ही तरह प्रयोग में लाई जा सकती है। इसकी मदद से किसी भी डाक्यूमेण्ट की स्कैनिंग करके उसे आसानी से पीडीएफ में बदला जा सकता है। इसके साथ ही ऐप से स्कैन हुए डाक्यूमेण्ट को बड़ी सहजता से कहीं भी किसी को भी भेजा जा सकता है।

’स्कैन इट’ ऐप 17 एमबी का ऐप है और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है जहां से ये आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

ठस महामारी के दौर में ’स्कैन ऐप’ बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इसका पता इस बात से लगा सकते हैं कि लांच होने के कुछ ही समय के अंदर लगभग 5000 से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

गूगल प्ले स्टोर ने इसकी लोकप्रियता के आधार पर इसे 5 में 4.7 की रेटिंग दी है। ’स्कैन इट’ ऐप को पूरे देश में सराहा जा रहा है। टेक्निकल गुरू मीकी रंजीत जैसे टॉप यूट्यूब चैनल ने ’स्कैन ऐप’ को काफी उपयोगी और चाइनीज ऐप का कारगार विकल्प बताया है।

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने कहा कि देश के व्यापक हित में भारतीय प्रतिभाएं चीन के प्रतिबंधित ऐप् से कहीं ज्यादा उपयोगी और अच्छा ऐप बना सकती हैं।

’स्कैन इट’ ऐप को डेवलप करने वाले छात्र यश कल्यान और पंचम शियोरन का कहना है कि उन्होंने चाइनीज ऐप्स के प्रतिबंधित होते ही अपना काम शुरू कर दिया था। और मात्र दो सप्ताह के अंदर इसे तैयार भी कर लिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!