15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डॉ. सुरेंद्र दत्त सेमल्टी*

हुआ देश स्वतंत्र हमारा,

पन्द्रह अगस्त है हमको प्यारा। 

कयी पीढ़ियों से थे बंदी, 

हरकत करते थे वो गंदी। 

इच्छा से कुछ नहीं होता था,

हर हिन्दुस्तानी रोता था। 

शासन उसकी नहीं सुनता था, 

हर जन मन ही मन जलता था। 

जब अन्यों के साथ कूदे गांधी,

तब आयी देश के भीतर आन्धी।

भारतवासियों अब तुम जागो,

यै फिंरगियों तुम यहां से भागो ।

झेले कई तरह के कष्ट,

हुआ देश का जन धन नष्ट ।

राष्ट्र प्रेमियों ने जब भरी हुंकार, 

डरे फिरंगी सुनकर फुंकार। 

हिंदुस्तान के जन जब जागे,

अंग्रेज देश छोडकर  तब भागे।  

तब जाकर के इस दिन हमको,

मिली स्वतंत्रता हर भारत जन को।

हर वर्ष मनाते इस दिन को हम, 

यह भरता हम मे है दम। 

करते हैं राष्ट्र भक्तों का वंदन,

उनके माथे पर लगाते चन्दन।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!