चीन को लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत : कांग्रेस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 4 अगस्त 2020

नयी दिल्ली: (निजी सम्वाददाता) कांग्रेस ने लद्दाख सीमा पर चीनी सेना के परमाणु बमवर्षक तैनात करने की खबर पर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की संप्रभुता तथा भूभागीय अखंडता के लिए जरूरी कदम उठाने का आ्रग्रह किया है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया “प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार से आग्रह है कि देश की संप्रभुता तथा भूभागीय अखंडता के लिए हर आवश्यक कदम उठायें।”

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर में छपी खबर भी पोस्ट की है जिसका शीर्षक है “चीन ने अब लद्दाख की ओर तैनात किए परमाणु बमवर्षक।” इस खबर का उप शीर्षक है ‘स्वतंत्र खुफिया स्रोत ने सैटेलाइट इमेज से किया खुलासा।’

गौरतलब है कि कांग्रेस सीमा पर चीनी घुसपैठ को लेकर शुरु से ही लगातार सरकार को सतर्क रहने के लिए आगाह कर रही है और उसका कहना है कि सरकार को चीनी साजिश को समझते हुए उसे घेरने की आवश्यकता है और उसे अपने क्षेत्र में जाने के लिए विवश किया जाना चाहिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!