डीएम ने किया दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण, ईई लोनिवि को तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 19 अगस्त 2020

नई टिहरी। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बुधवार को प्रातः10 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। 

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में पानी के रिसाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने ईई लोनिवि को मौके पर ही निरीक्षण कर तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करने के भी निर्देश मौके पर ही दिए है। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांग अतिथि गृह, स्पीच थेरेफी वार्ड का भी निरीक्षण किया। मौके पर सीएमएस डॉ०अमित राय, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ० पुनीत गुप्ता, रॉड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!