विधवा/वृद्धावस्था पेंशनरो को समय से नहीं मिल रही पेंशन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 30 अगस्त 2020।

गजा। समाज कल्याण विभाग द्वारा विकास खण्ड चम्बा की धारअकरिया पट्टी की विधवाओं व बृधावस्था पेंशनधारकों की पेंशन समय से न भेजे जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी टिहरी गढवाल को पत्र भेजकर शिकायत की है कि क्षेत्र की अनेक विधवाओं तथा वृद्धावस्था पेंशनरों की पेंशन समय से उनके खातों मे नही पहुंच रही है। 

उनियाल ने कहा कि कोरोना काल में लोगों का रोजगार ठप्प हो गया है। वहीं विधवाओं को नरेन्द्र नगर जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय मे आने जाने मे भी परेशानी हो रही । 

उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा बसों व टैक्सियों का किराया बढाये जाने से पेंशनरो को आर्थिक परेशानियों से भी जूझना पड रहा है । श्रीमती सीता देवी पत्नी स्व. गोपाल सिंह कुल्पी, श्रीमती गंगा देवी पत्नी स्व. बचनसिंह कुल्पी व श्रीमती सुष्मा देवी सहित श्रीमती सुन्दरी देबी नैचोली व अन्य विधवाओं ने कहा कि पेंशन समय से नही आ रही है। 

इसी प्रकार वृद्धावस्था, विकलांग, किसान पेंशन धारक भी बैंकों के चक्कर लगाकर समय बर्बाद कर रहे हैं । समाज सेवी कुंवर सिंह चौहान , राजेन्द्र सिंह सजवाण, टंखी सिंह नेगी , ज्योति प्रसाद पंत ,अरविन्द उनियाल, उम्मेद सिंह, सुरजीत सिंह रावत, मान सिंह चौहान ने सभी पेंशनधारकों की पेंशन समय पर उनके बैंक खातों मे भेजने का अनुरोध किया है ताकि गरीब महिलाओं व पुरुषों का गुजारा हो सके ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!