Ad image

वाहन दुर्घटना: एक ने छलांग लगा बचाई जान, दो की मौत एक कि खोजबीन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 12 अगस्त 2020

रूद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 5 किमी दूर भटवाड़ीसेन के पास एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। वाहन में चार लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर मंदाकिनी में जा गिरा है।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। हादसे में घायल महिला को लगभग दो घंटे के बाद खाई से निकाला गया, जिसने जिला अस्पताल मे दम तोड़ दिया। स्कार्पियो में चार लोग सवार होने बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक व्यक्ति गाड़ी से छिटक गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 5 किमी दूर भटवाड़ीसेन के पास एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। वाहन में चार लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर मंदाकिनी में जा गिरा है। जिसमें एक व्यक्ति ने कूद कर जान बचा ली।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नवनीत सिंह भुल्लर घटनास्थल पर उपस्थित हैं। बहरहाल लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर उपस्थित है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!