बिग ब्रेकिंग- नहीं रहे पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता के.सी. पुनेठा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़*24 सितम्बर 2020

चंपावत। चंपावत से एक दुःखद ख़बर आयी है, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा का निधन हो गया। आज वृहस्पतिवार को चंपावत के दगणेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

पुनेठा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वह पिछले लंबे समय से भाजपा और संघ से जुड़े रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके शव को भाजपा के झंडे में लिपटा कर घर से श्मशान घाट तक शव यात्रा निकाली। 

पूर्व विधायक को उनके पुत्र मयंक पुनेठा उनके भाई गिरीश पुनेठा प्रकाश चंद्र, ने संयुक्त रूप से उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद महेंद्र महारा दर्जा राज्यमंत्री हयात महारा समेत बड़ी संख्या में कार्यकता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!