दुःखद- सीएम के विशेष कार्याधिकारी गोपाल सिंह रावत का निधन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 22 सितम्बर 2020

देहरादून। पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित होने के बाद वेंटिलेटर पर चल रहे मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह रावत ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।

बता दें कि ओएसडी रावत पिछले कई दिनों से कोरोनावायरस से संक्रमित थे। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विशेष कार्याधिकारी गोपाल रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ” गोपाल रावत जी का निधन, मेरे लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है। वे एक कुशल और योग्य अधिकारी थे। परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें। श्री गोपाल रावत जी के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!