सीडीओ ने पालिका का किया औचक निरीक्षण, 12 कर्मी मिले गैरहाजिर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 26 नवम्बर 2020

नई टिहरी।  मुख्य विकास विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला द्वारा गुरुवार को नगर पालिका परिषद नई टिहरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। सीडीओ के औचक निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद नई टिहरी कार्यालय के 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

सीडीओ द्वारा ईओ नगर पालिका को अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये गये। औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गये कुछ कर्मचारी अपना कार्य करते हुए नहीं पाये गये। जिस पर सीडीओ द्वारा सम्बन्धित कर्मचारियों को अपने से सम्बन्धित पटल पर रहते हुए कार्य सुचारू रूप से सम्पादित करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान पटल पर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों में मुख्य लिपिक सोबन सिंह नेगी, लेखाकार सतीश चमोली, कनिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश, हरीश चन्द्र उनियाल, शिव सिंह सजवाण व ओमप्रकाश, वरिष्ठ लिपिक बिहारी लाल शाह व दयाल सिंह बिष्ट, लिपिक (नि0वे0) चरण सिंह नेगी, चालक तेग सिंह रावत, अनुसेवक प्रताप सिंह बिष्ट व लाईमैन सूर्यमणि भट्ट शामिल हैं। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!