Ad image

डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत शेष जल संयोजन कार्यो हेतु सवा दो करोड का अनुपूरक आंगणन किया पास

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 29 नवम्बर 2020 

नई टिहरी। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना ‘‘जल जीवन मिशन‘‘ के तहत जनपद के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में चल रहे जल संयोजन कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान दोनों विभागों के जल जीवन मिशन के तहत शेष जल संयोजन कार्यो हेतु सवा दो करोड का अनुपूरक आंगणन भी पास किया।

उन्होंने निर्देश दिये गये जिन संयोजन कार्यो के टेण्डर किये जाने हैं उनके टेण्डर तत्काल कर कार्य प्रारम्भ कर दिये जायें, तथा जल संयोजन विहीन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में हर हाल में निर्धारित समयावधि के भीतर जल संयोजन कार्य पूर्ण कर लिये जायें।

बता दें कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद के जल संयोजन विहीन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु जल संयोजन का कार्य जल निगम एवं जल संस्थान दोनों विभागों द्वारा किया जा रहा है, जिसे 100 दिनों में पूर्ण किया जाना है। जल संयोजन कार्य की शुरूआत 2 अक्टूबर 2020 से हो गयी है। जनपद के जल संयोजन विहीन कुल 306 स्कूलों एवं 781 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है।

जनपद के जल संयोजन विहीन कुल 306 स्कूलों में से जल निगम द्वारा 148 स्कूलों एवं जल संस्थान द्वारा 158 स्कूलों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है। जल निगम द्वारा 148 में से 55 स्कूलों में जल संयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि जल संस्थान द्वारा 158 स्कूलों में से 53 स्कूलों में जल संयोजन का कार्य कर लिया गया है।  

इसी प्रकार जनपद के जल संयोजन विहीन कुल 781 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से जल निगम द्वारा 366 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जल संस्थान द्वारा 415 आगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन का कार्य किया जा रहा है। जल निगम द्वारा 366 आंगनबाडी में से 109 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन का कार्य कर लिया गया है जबकि जल संस्थान द्वारा 415 में से 125 आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल संयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक में डीएफओ कोको रोशे, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला, जिला विकास अधिकारी आनन्द सिंह भाकुनी,  अधीक्षण अभियन्ता जल निगम इमरान अहमद, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान सतीश चन्द्र नौटियाल व अधिशासी अभियन्ता जल निगम आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!