Ad image

वन अनुसन्धान संसथान द्वारा “बांस के वर्गीकरण में आधुनिक रुझान” में संघोष्ठी का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 19 दिसम्बर 2020

देहरादून। वन अनुसन्धान संसथान में वन वनस्पति प्रभाग द्वारा दिनांक 18 दिसम्बर, 2020 को “बांस के वर्गीकरण में आधुनिक रुझान” विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

निदेशक, वन अनुसन्धान संस्थान, श्री ए. एस. रावत ने अपने वक्तव्य में बांस के पारिस्थितिक और आर्थिक महत्व एवं बांस वर्गीकरण में होने वाली चुनोतियों को रेखांकित किया। वन वनस्पति प्रभाग के प्रभाग प्रमुख डॉ. अनूप चंद्रा  ने अपने स्वागत संबोधन में संघोष्ठी में सम्मिलित समस्त प्रतिभागियों एवं वक्ताओं का स्वागत किया और संघोष्ठी के बारे में  संक्षिप्त जानकारी दी।

अन्तरराष्ट्रीय बांस एवं बेंत संघठन के भूतपूर्व सलाहकार डॉ. आर. एल. बानिक ने अपने मुख्य वक्तव्य में आजीविका समर्थन और  जैव विविधता संरक्षण में बांस की भूमिका एवं बांस वर्गीकरण में उभरते रुझान पर प्रकाश डाला। डॉ. एच. बी. नैथानी, भूतपूर्व वैज्ञानिक, वन  अनुसन्धान संसथान, डॉ. एल. बी. सिंघा प्रोफेसर, मणिपुर यूनिवर्सिटी एवं डॉ. पी. के. पांडे, भूतपूर्व प्रभाग प्रमुख, वन वनस्पति प्रभाग, वन अनुसन्धान संसथान द्वारा बांस के विभिन्न विषयों पर  वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।

अंत में सुश्री रंजना नेगी ने संघोष्ठी की सिफारिशों को प्रस्तुत किया और डॉ. पी. के. वर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संघोष्ठी का समापन हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!