Ad image

कल (आज) 31 जनवरी को है सकट चौथ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार* 30 जनवरी 2021

नई टिहरी। इस बार सकट चौथ 31 जनवरी को है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। शाम के समय भगवान गणेश की पूजा करती हैं। उन्हें गुड़ और तिल से बने तिलकुट का भोग लगाती हैं। फिर व्रत कथा सुनती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। 

कल(आज) सकट चौथ व्रत का शुभ मुहूर्त जानिए-

*चन्द्रोदय का समय : 31 जनवरी रविवार रात 08 बजकर 40 मिनट पर

*चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 31 जनवरी, रविवार रात 08 बजकर 24 मिनट

*चतुर्थी तिथि समाप्त : 1 फरवरी, सोमवार शाम 06 बजकर 24 मिनट

आपको बता दें कि माघ के महीने में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है। इसे सकट चौथ, तिलकुट चौथ, माही चौथ और वक्रतुंडी चौथ जैसे नामों से भी जाना जाता है। 

मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से संतान की आयु लंबी होती है और घर के तमाम संकट दूर होते हैं। जो महिलाएं मासिक चतुर्थी का व्रत नहीं रखतीं, वे भी इस सकट चौथ का व्रत जरूर रखती हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!