आपदाविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

सीएम पहुंचे रैणी, हालात का लिया जायजा: कनेक्टिविटी से अलग हुए गॉवो को जोड़ने के दिए निर्देश

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली *09 फरवरी,2021 । 

सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित सीमांत गांव रैणी जाकर वहाँ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि कनेक्टीवीटी से कट गये गांवों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न रहे।  रविवार को तपोवन क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी मे जिले के जोशीमठ ब्लाक के सीमांत क्षेत्र के 13 गांवो का सडक संपर्क टूट गया था।

जिसमें सीमांत क्षेत्र के रैणी पल्ली, पैंग, लाता, सुराईथोटा, सुकी, भलगांव, तोलमा, फगरासु, लोंग सेगडी, गहर, भंग्यूल, जुवाग्वाड, जुगजू गांव शामिल है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आईटीबीपी हॉस्पिटल जोशीमठ पहुंच कर आपदा में घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान सीएम ने घायलों से बातचीत करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!