उत्तराखंड से बड़ी खबर: मदन कौशिक होंगे नये प्रदेश अध्यक्ष, सांय को नया मंत्रिमंडल लेगा शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार,

देहरादून। बंशीधर भगत हो सकते हैं कैबिनेट में शामिल। गढ़वाल कुमांयू को साधने की कोशिशें जारी । कैबिनेट की 3 सीटें पहले से खाली चल रही हैं और कौशिक को मिलाकर कुल 4 सीटों पर नये चेहरे शामिल होंगे। इन 4 नये चेहरों में कम से कम 3 चेहरों को कुमांयू से लाया जा सकता है।

आज शाम 5:00 बजे राजभवन में तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने अकेले शपथ ली थी।आज आपको  कैबिनेट की शपथ में कई चौंकाने वाले चेहरे नजर आएंगे।

इस प्रकार गढ़वाल से सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बनने के साथ यह तय है कि कुमांयू मंडल को कैबिनेट में ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। दिवंगत नेता प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय है। अगली खबर के लिए सांय 5 बजे तक इंतजार कीजिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!