राजकीय उद्यान कोठियालसैंण को पर्यटन से जोडने की कवायद तेज

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद समाचार।

चमोली, 12 अप्रैल,2021 जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सोमवार को राजकीय उद्यान कोठियाल का निरीक्षण किया।  यहां पर कलेक्शन वैन, कैनोपी, मिस्ट चैंबर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर उद्यान से जुडी स्वरोजगार योजनाओं को बढावा देने तथा  क्षेत्र को पर्यटन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

राजकीय उद्यान कोठियालसैंण को पर्यटन से जोडने के लिए उद्यान विभाग द्वारा कैनोपी तैयार की गई है। यहां पर बैठने के साथ-साथ तरह तरह के पुष्प, गमले और स्थानीय उत्पादों को रखने की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ साथ जनपद के लोगों को भी स्थानीय उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी। 

जिलाधिकारी की पहल पर  विभागीय औद्यानिक निवेशों को  किसानों तक पहुंचाने एवं उनके उत्पादों को आसानी से बाजार तक लाने ले जाने के उद्देश्य से जिला योजना के अंतर्गत कलेक्शन वैन का संचालन शुरू किया गया है। जिससे  किसानों, काश्तकारों को अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी और काश्तकार अपने उत्पादों को खेत से बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे और खर्चा भी कम होगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने चैनलिंक फेंसिंग और नर्सरी के कार्यों का निरीक्षण भी किया। राजकीय उद्यान कोठियालसैंण में रखे गए मौन बॉक्स का जायजा लेते हुए  जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर मौन पालन की भी भरपूर संभावनाएं है। उन्होंने मुख्य उद्यान अधिकारी को इसको और बेहतर बनाने को कहा।

जिलाधिकारी ने क्षेत्र को पर्यटन से जोडने के लिए कोठियालसैंण एवं जोशीमठ में आउटलेट निर्माण हेतु आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए ताकि इसके लिए भी शीघ्र धनराशि प्रदान की जा सके। 

इस इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत पांडे मुख्य, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित उद्यान विभाग के कार्मिक मौदूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!