18-44 आयु वर्ग के लिए कोविड वैक्सीनेशन पंजीकरण शुरू

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी ,29 अप्रैल 2021। गनिस। जनपद में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग तक के व्यक्तियों के लिए कोविड-19 वैक्शीनेशन पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग तक के व्यक्तियों को Selfregistration.cowin.gov.in वेबसाइट पर स्वयं अपना आनलाईन रजिस्टेªशन करवाना होगा। इसके बाद सम्बन्धित व्यक्ति को आनलाईन ही कोविड वैक्सीनेशन हेतु अप्वाइन्मेन्ट लेना होगा। अप्वाइन्मेन्ट मिलने के बाद ही सम्बन्धित व्यक्ति निर्धारित तिथि को निर्धारित केन्द्र पर जाकर वैक्सीनेशन करा सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोग जनपद के स्वान केन्द्रों में जाकर भी कोविड वैक्सीनेशन हेतु अपना रजिस्टेªशन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि नरेन्द्रनगर, फकोट, गजा, धनोल्टी, जौनपुर, प्रतापनगर तहसील व ब्लाक, घनसाली तहसील व ब्लाक, कीर्तिनगर ब्लाक, हिन्डोलाखाल ब्लाक, जाखणीधार तहसील व ब्लाक, कन्डीसौड ब्लाक, चम्बा ब्लाक, नई टिहरी स्थित सीडीओ आॅफिस में स्थापित स्वान केन्द्रों पर जाकर व्यक्ति अपना रजिस्टेªशन करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग तक के लोगों से अपील की है कि वे कोविड वैक्सीनेशन हेतु अपना रजिस्टेªशन जरूर करायें। उन्हांेने बताया कि रजिस्ट्रेशन की संख्या के आधार पर ही जिला प्रशासन द्वारा शासन से वैक्सीन की मांग की जायेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!