NHM स्वास्थ्य कर्मियों की मांगें स्वीकार न हुई तो एक जून से कार्य बहिष्कार- डॉ.अभिनव कुड़ियाल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

घनसाली, 28 मई 2021। लोकेंद्र जोशी।

प्रखंड भिलंगना में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत  कार्यरत 48 (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 से 31 मई तक काला फीता बांधकर आधे दिन काम करने तथा 1 जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने के साथ ही आज से आंदोलन शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अनुभव कुड़ियाल ने बताया कि एक जून से  पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए सभी चिकित्सा कर्मचारी होम आइसोलेशन में चले जायेंगे।

NHM संविदा कर्मी 1 जून से करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार

उन्होंने बताया कि NHM संविदा कर्मियों ने सरकार से अपनी सामूहिक स्वास्थ्य बीमा गोल्डन कार्ड सुविधा, ढांचागत पदों की नियुक्ति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों को वरीयता, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता दिए जाने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, विभागीय ढांचे में कर्मियों के लिए एक्स कैडर का गठन करने सहित अपनी 09 सूत्रीय मांगों को तत्काल स्वीकार करने की मांग की है।

डॉ अनुभव कुड़ियाल ने बताया कि कोरोना काल मे संविदा कर्मचारी दिन रात ड्यूटी कर रहा है जिसमें प्रसव संबंधित,आपातकालीन सेवायें, कोविड़ टीकाकरण, कोविड़ सैंपलिंग, आइसोलेशन, रिपोटिंग, कोविड़ मरीजो को सीसीसी सेंटर पहुँचाने जैसे कार्यो में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद भी सरकार ने अड़ियल रुख अपना रखा है। 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा संगठन की मांगों कर कोई सकारात्मक निर्णय न लिया गया तो भिलंगना के समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी भी 01 जून से  पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए होम आइसोलेशन में चले जायेंगे।

आंदोलन में सचिव जगदीप बिष्ट, डॉ हुकम सिंह, डॉ प्रियंका ,अमिता, मुकेश भण्डारी, अनिल रमोला,राजेश चौहान,हरीश व अन्य सभी एनएचएम के संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!