हरिद्वार, 25 मई 2021। गनिस।अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर ट्रेन को लक्सर में रोका गया। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए GRP थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने पुलिसकर्मियों को महिला के लिए वाहन व दूसरी व्यवस्थाएं करने को कहा।
इसके बाद वह स्वयं प्लेटफार्म पर पहुंच गए। ट्रेन के रुकते ही महिला को ट्रेन से उतारकर 108 एंबुलेंस की सहायता से लक्सर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां सामान्य प्रसव के बाद महिला ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।




