पत्रकार जखेड़ी की पत्नी को सौंपा 5 लाख का चेक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। आज न्यू टिहरी प्रेस क्लब सभागार में जिला सूचना अधिकारी श्री निर्मल शाह की उपस्थिति में पत्रकार स्व. धूम सिंह जखेड़ी जी की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला देवी को 5 लाख रुपये का चेक पत्रकार कल्याण कोष के तहत प्रदान किया गया। इस कार्य के लिए जिलेभर के पत्रकारों एवं संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत एवम महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान का आभार जताया है।

बता दें कि स्व0 जखेड़ी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कोरोना की चपेट में आने से उनकी असामायिक मृत्यु हो गई थी।

बताते चलें जखेडी ने राज्य आन्दोलन में वर्ष 1988 से सक्रिय रह कर राज्य प्राप्ति तक निर्णायक भूमिका निभाई। बासर क्षेत्र से ज़िला पंचायत टिहरी गढ़वाल में सक्रिय सदस्य, तथा भिलंगना विकासखंड के क्षेत्र पंचायत सदस्य रहते हुए विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लेखन का कार्य किया। 

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगा थपलियाल, महामंत्री अनुराग उनियाल, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, मधुसूदन बहुगुणा, मुकेश रतूड़ी, ओमरमोला, मुनेंद्र नेगी, धनपाल गुनसोला, बलवंत रावत, बलबीर नेगी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!