सीडीओ नमामि बंसल ने किया विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिले की नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल द्वारा आज बृहस्पतिवार को विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित पाए गए। 

समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय में कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का अनुपालन करने एवं मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने पटलो से संबंधित लंबित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

श्रीमती बंसल ने इसके साथ ही रोस्टर अनुसार उपस्थिति, भोजन समय निर्धारित करने, पत्रावलियों का उचित रखरखाव करते हुए साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि दूर दराज क्षेत्रों से विकास भवन आए जनसामान्य की समस्याओं का समय से निराकरण किया जाना चाहिए अगर इसमें कोई लापरवाही सामने आई तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!