होम्योपैथिक एसोसिएशन ने मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को दिया ज्ञापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव डॉक्टर गोविंद रावत व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय चमोली के नेतृत्व में ऋषिकेश में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मुलाकात की और उन्हें होम्योपैथी आयुष विंग खुलवाने संबंधी पत्र सौंपा।

एसोसिएशन के महासचिव डॉ गोविंद रावत ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से एलोपैथिक विभाग के 180 राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालयों मे होम्योपैथिक विंग स्थापित करने की मांग की है। 

सांसद ने आयुष मंत्री से फोन पर वार्ता कर होम्योपैथिक चिकित्सकों की मांगो पर कार्यवाही करने को कहा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर चमोली के द्वारा मुफ्त में आर्सेनिक एल्ब 30 व मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान गुमानीवाला समेत कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!