26 जुलाई को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली ।   कारगिल विजय तथा कारगिल अमर शहीदों की स्मृति में 26 जुलाई को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोविड के दृष्टिगत इस वर्ष सामाजिक दूरी तथा सुरक्षात्मक उपायों के साथ सीमित संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार (औ0सूबेदार मेजर) कलम सिंह ने बताया कि शौर्य दिवस पर जिला कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पार्क में प्रातः 11 बजे शहीदों के चित्रों पर माल्यापर्ण करते हुए सलामी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कारगिल शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!