एसडीआरएफ़ ने टोंस नदी से किया शव बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश । एसडीआरएफ़ की डीप डाइविंग टीम ने टोंस नदी से बुधबार को एक शव बरामद करने में सफलता हासिल की।

बता दें कि बुधवार को थाना कालसी ने समय पौने नौ बजे फोन द्वारा बताया कि खेरवा गांव के निकट एक व्यक्ति टोंस नदी में डूब गया है। तथा उन्हें डीप डाइविंग टीम की आवश्यकता है। 

सूचना मिलते ही ढालवाला से हेड कॉन्स्टेबल सुरेश तोमर के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा व डीप डाइवर कॉन्स्टेबल अनूप रावत ने अत्यंत परिश्रम कर  लगभग 20 से 30 फ़ीट गहराई में सर्च करके टोंस नदी से शव बरामद किया । शव को पुलिस के सुपुर्द किया गया ।

मृतक की पहचान अज्जू उर्फ अजब सिंह s/o बिजनू सिंह निवासी- शुरयु, कालसी के रूप में की गयी है।

सर्चिंग टीम  में डीप डाइविंग टीम प्रभारी एस आई कवीन्द्र सजवाण, सुरेश तोमर, संदीप, प्रेम, सुमित, अनूप शामिल रहे ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!