Ad image

कोविड-19 टीकाकरण की शत प्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

खिर्सू ब्लॉक में भी कोविड वैक्सीन की शत प्रतिशत पहली डोज सम्पन्न

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बताया कि जनपद बागेश्वर एवं जनपद पौड़ी के विकास खण्ड खिर्सू द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों का प्रथम डोज कोविड-19 टीकाकरण शत-प्रतिशत किया जा चुका है।

जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड खिर्सू को 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों हेतु दिया गया लक्ष्य (2011 सेन्सस के सापेक्ष 2021 की सम्भावित जनसंख्या) कमशः 172210 एवं 29374 है। जिसके सापेक्ष दिनांक 12 अगस्त, 2021 तक जनपद बागेश्वर एवं विकास खण्ड र्खिसू द्वारा क्रमशः 176776 एवं 37789 लाभार्थियों का प्रथम डोज़ टीकाकरण किया जा चुका है। 

इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषकर  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलते ही कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश में दुनिया का सबसे बडा कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड को विशेष सहयोग मिला है। इस महीने अभी तक 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। हम  दिसम्बर अंत तक उत्तराखंड मे शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। 

राज्य में आतिथि तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कुल 7435124 खुराक दी जा चुकी हैं। जिसमें प्रथम खुराक 5661943 (73% ) एवं द्वितीय खुराक 1773181 (23%) हैं।        

मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर एवं पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकार्यो तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/ कार्मिकों को बधाई दी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में योजनाबद्ध तरीके से कोविड टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों का सहयोग मिल रहा है। हमने दिसम्बर माह तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। डॉ रावत ने कहा कि बागेश्वर जनपद और खिर्सू ब्लॉक में हमने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस लक्ष्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर्स, नर्सेज और कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!