Ad image

मखलोगी पट्टी के कई लोग उजपा में हुए शामिल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मखलोगी पट्टी के मांणदा एवं नकोट गांव के 80 से अधिक लोगों ने उत्तराखंड जनएकता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।     मखलोगी पट्टी में दिनेश धनै के क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता से संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होते हुए,कहा कि वह मंत्री रहते हुए भी जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहा हूं। 

धनै ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जितने काम किए उतने किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं किए। धनै ने कहा कि मैंने नकोट में आईटीआई खुलवाया था वर्तमान विधायक ने उसे बंद कर दिया। धनै ने शामिल सभी लोग का स्वागत करते हुए कहा कि उजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान का ध्यान रखा जायेगा। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी,जिला सचिव कृष्णा ममगांई, उपाध्यक्ष दौलत मखलोगा,शाहिल मखलोगा, प्रधान विनीता मखलोगा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश भट्ट,दिलवर मखलोगा, सूरजमणी,अलेल सिंह बिष्ट,सूरत सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान ममता देवी,भाग चंद रमोला, कुलदीप मखलोगा आदि मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!