गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र पटेल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई दिल्ली। गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल के नाम पर सहमति जताई गई है। इस फैसले ने सभी सियासी दावेदारों को चौंका दिया है। भूपेंद्र पटेल पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

बता दें कि आनंदीबेन पटेल ने जब पद से इस्तीफा दिया था तो उनकी ही सीट से भूपेंद्र चुनाव लड़े थे। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव तरुण चुघ को बतौर पर्यवेक्षक भेजा गया था।

बता दें कि मुख्यमंत्री पद की रेस में डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला और आर.सी.फालदू का नाम भी चर्चा में था। विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर मुहर लगी। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!