स्कूल परिसर में बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रपुर। यहां गदर पुर  से सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ रहे कक्षा आठ के छात्र की स्कूल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। बच्चे को स्कूल परिसर में अचेत अवस्था में पाया गया जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गदरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। स्कूल में बच्चे की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

सूत्रों के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकों द्वारा एक बच्चे को अचेत अवस्था में गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!