Ad image

कलयुगी बाप ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। पुलिस ने मुनि की रेती क्षेत्र में 4 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म कर फरार होने वाले अपराधी शैतान बाप को तत्काल टीम गठित गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त उक्त पीड़िता का पिता है तथा पीड़िता की माता द्वारा उक्त अपराध की तहरीर दी गई है।

मामला थाना मुनिकीरेती क्षेत्र का है जहां पर एक महिला द्वारा प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि मेरे पति द्वारा मेरी 4 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है तथा मौके से फरार हो गया है।

उक्त सूचना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी तृप्ति भट्ट ने अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता के त्वरित चिकित्सीय उपचार हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहन छानबीन और तलाशी कर उक्त अभियुक्त को त्रिवेणी घाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

वर्तमान में  नाबालिग पीड़िता का उपचार सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ऋषिकेश में चल रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता की स्थिति खतरे से बाहर है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!