Ad image

कल से 31 अक्टूबर तक जोरशोर से चलेगा स्वच्छ भारत अभियान-सीडीओ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा देश के समस्त जनपदों में 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है । जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने संबंधित विभागों की विकास भवन सभागार में एक बैठक ली।

बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि  स्वच्छ भारत अभियान के तहत कल एक अक्टूबर से चलाये जा रहे इस अभियान में प्रत्येक ब्लाक में दो कोऑर्डिनेटर नियुक्त करें । जिनका कार्य ब्लाक स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रह करना होगा ।  कोऑर्डिनेटर द्वारा ब्लॉक स्तर पर इकट्ठा प्लास्टिक अपशिष्ट को जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित निकटवर्ती नगर पालिका व नगर पंचायत पहुंचाएंगे।जिला मुख्यालय पर नगर पालिका नई टिहरी द्वारा स्थान निर्धारित किया जायेगा। 

बैठक में सीडीओ ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चो के माध्यम से पोस्टर स्लोगन लिखकर भी प्रचार प्रसार कराया जाय। प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रह करने हेतु जनपद को लगभग पांच हजार किलो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बता दें कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा देशभर से 75 लाख किलो प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रह एवं निपटान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपशिष्ट के संग्रहण हेतु कुछ हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाये जायेंगे जिसमें पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थाएं तथा धार्मिक स्थलों से अवशिष्ट एकत्रित किया जायेगा। 

 बैठक में पीडी डीआरडीए आनन्द सिंह भाकुनी, सीएमओ संजय जैन,  जिला शिक्षा अधिकारी एस एस बिष्ट, युवा अधिकारी अविनाश व नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!