Ad image

खाई में कूदे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को टिहरी पुलिस ने देर रात रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। टिहरी पुलिस द्वारा एक बार फिर से मानवता का परिचय देते हुए खाई में कूदे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को पीठ पर बैठाकर खाई से सुरक्षित निकालकर मित्र पुलिस होने का कर्तव्य निभाया है।  

मामला जनपद टिहरी गढ़वाल के *थाना झील* का है जहां पर कोटी कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास उपचार के पश्चात AIIMS ऋषिकेश से वापस जाते समय कुछ व्यक्ति वाहन में ईंधन लेने के लिये रुके, तभी श्री वरुण (काल्पनिक नाम) जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, ने वाहन से उतरकर खाई में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना आनन-फानन में उनके परिजनों द्वारा प्रातः लगभग 04:00 बजे  पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही झील पुलिस मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर रेस्क्यू शुरू किया। खाई में काफी नीचे उतरने पर उपरोक्त व्यक्ति एक पेड़ के नीचे बैठे मिले जिन्हे  टिहरी पुलिस द्वारा काफी समझा-बुझाकर अपनी पीठ पर बैठाकर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया व परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर सभी के द्वारा टिहरी पुलिस की काफी सराहना की गयी।

पुलिस टीम में कानि0 पदम सिंह , निशांत रमोला और अनिल चौहान सभी थाना झील, टि0ग0 शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!