जज अशोक कुमार ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर नारी निकेतन नई टिहरी का निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । आजादी के अमृत महोत्सव के संचालन के क्रम में बुधवार  को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी व सिविल जज सीनियर डिवीजन अशोक कुमार ने सखी वन स्टॉप सेंटर नारी निकेतन नई टिहरी का विजिट किया। 

विजिट में नारी निकेतन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस संस्था में बेसहारा व अपराध से पीड़ित महिलाओं को रखा जाता है तथा आवश्यक कानूनी सुरक्षा व सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान समय मे संस्था में कोई भी निराश्रित महिला एडमिट नही मिली। 

विजिट के समय आश्रम प्रबंधक रश्मि बिष्ट, महिला अधिवक्ता बीना सजवाण, पीएलवी विजय लक्ष्मी मैठाणी, काउंसलर गुड्डी, सुभाष बहुगुणा, रवि भारती तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!