दो दिवसीय दीपावली मेले का समापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के तत्वावधान में पी.एन.बी. के सहयोग द्वारा विकास भवन टिहरी परिसर में दो दिवसीय आयोजित दीपावली आजीविका मेले का आज समापन हो गया है।

बता दें कि शुक्रवार 29 अक्टूबर को मेले का शुभारंभ टिहरी विधायक श्री धन सिंह नेगी ने रिबन काटकर किया था। 

मेले के समापन अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल, एस.एस.पी. टिहरी श्रीमती तृप्ति भट्ट व पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख पीएस रावत भी उपस्थित रहे ।

इस दो दिवसीय मेले में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों के स्टाल लगाए गए जिसमें आगंतुकों द्वारा विशिष्ट रुचि दिखाई गयी । 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने इस मेले का सफल आयोजन हेतु पीएनबी का धन्यवाद दिया।  मंडल प्रमुख पी.एन.बी द्वारा आश्वस्त किया गया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!