देवप्रयाग: खेल महाकुंभ के पहले दिन प्रतिभागियों ने दिखाया दमख़म

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/देवप्रयाग। आज शुक्रवार 12 नवंबर को विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ देवप्रयाग 2021 का आयोजन ओंकारानंद डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में किया गया । 

उद्‌घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री सूरज पाठक, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, प्राचार्य डिग्री कालेज श्रीमती अर्चना बड़थ्वाल, क्षेत्र पंचावत सदस्य विनोद विष्ट, ग्राम प्रधान तुड़गी अरविंद जियाल आदि मौजूद रहे । 

युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने  मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। खण्ड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन 15 नवम्बर तक किया जाएगा। पहले दिन 12 नवम्बर को अंडर-14 आयु वर्ग बालक बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 13 नवम्बर को अंडर-17 और  14 नवंबर को अंडर-21 बालक बालिकाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी तथा 15 नवंबर को समापन किया जाएगा।

ब्लाक खेल समन्वयक हरीश चन्द्र शाह ने प्रतियोगिता से सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दिवस में दिवस प्रभारी प्रधानाचार्य, रा०बा0 इं0 का० देवप्रयाग श्रीमती रेखा ध्यानी एवं महेश सुयाल जी रहे।

100 मी० बालिग वर्ग में शालिनी कनफोलबाल ने प्रथम, 400 मी० बालक वर्ग में महादेव, पलेठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मी0 विपिन पलेठी, 1500 मी0 में महादेव आमणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

100 मी० आलोक सिंह,महड़ जाली, 400 मी० में समीक्षा भटकोट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल बालक वर्ग में पलेठी न्याय पंचायत ने प्रथम एवं रुमधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में आमणी न्याय पंचायत प्रथम, देवप्रयाग नगर पंचायत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान पाने वाले विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के रूप में 300, 200 और 150 रुपये की धनराशि मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक द्वारा प्रदान की गयी।

इस अवसर पर समाज सुधार श्री सुधीर मिश्रा,  जितेंद्र बिष्ट, शैलेश , मनमोहन भट्ट, कुलदीप, यशपाल जेठुडी देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!